शारजाह 2023 में 400,000 से अधिक यूरोपीय विजिटर्स का स्वागत किया

बर्लिन, 6 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- शारजाह के अमीरात में 2023 में अमीरात आने वाले यूरोपीय मेहमानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई और यूरोपीय बाजार से 400,000 से अधिक विजिटर्स का स्वागत किया गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 28 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है, जिसमें कुल विजिटर्स की संख्या में यूरोपीय लोगों की हिस्सेदारी 27 फीसदी है।

शारजाह वाणिज्य और पर्यटन विकास प्राधिकरण (SCTDA) ने ITB बर्लिन 2024 में प्राधिकरण की भागीदारी के रूप में बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की, जो दुनिया का अग्रणी यात्रा व्यापार शो है, जो 'पायनियर द ट्रांजिशन इन ट्रैवल एवं टूरिज्म. टुगेदर' थीम के तहत 7 मार्च तक चला है।

अपनी भागीदारी के रूप में शारजाह अमीरात के प्रमुख स्थलों और अद्वितीय पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करते हुए पर्यटन के लिए अपनी व्यापक दृष्टि को उजागर कर रहा है, जिसने शारजाह को यूरोपीय लोगों विशेष रूप से जर्मन पर्यटकों के बीच एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थान दिया है, जो शारजाह में पश्चिमी यूरोप के विजिटर्स की कुल संख्या में दूसरे स्थान पर हैं।

शारजाह मंडप के भीतर SCTDA अमीरात से 19 सरकारी और निजी संस्थाओं को एक साथ लाता है। यह समूह पर्यटन, आतिथ्य, सांस्कृतिक और मनोरंजन संस्थानों और सुविधाओं की एक जीवंत श्रृंखला का प्रदर्शन कर रहा है, जो शारजाह के गंतव्यों, पेशकशों और सेवाओं की समृद्ध विविधता को उजागर कर रहा है और क्षेत्र में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है।

अमीरात के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन और व्यापार क्षेत्रों में रुचि रखने वाले निवेशकों और व्यापार जगत के नेताओं और पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य प्रबंधन में संभावित वैश्विक भागीदारों के साथ कई बैठकें और बातचीत की हैं। इसके अतिरिक्त यूरोपीय मीडिया के साथ इंटरव्यू हुए, जिसमें शारजाह की सक्रिय भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया और अमीरात के पर्यटन क्षेत्र के भीतर नई नवाचारों और अनुभवों पर प्रकाश डाला गया।

भागीदारी पर बात करते हुए SCTDA के अध्यक्ष खालिद जसीम अल मिदफा ने कहा, "यूरोपीय बाजार के मेहमानों में उछाल हमारी रणनीतिक विकास पहलों के माध्यम से प्राप्त की गई ठोस सफलता का एक स्पष्ट प्रमाण है, जो अमीरात की संपन्न अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक योगदान में तब्दील हो गया है।"

मंडप में शारजाह की संस्थाएं उन्नत प्रौद्योगिकियों के माध्यम से अमीरात के प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों और स्थायी, पर्यावरणीय, साहसिक और सांस्कृतिक पर्यटन में उनकी पेशकश का प्रदर्शन कर रही हैं। इनमें असाधारण 360° संवर्धित वास्तविकता अनुभव, वर्चुअल वास्तविकता और सिमुलेशन अनुभव और 'SharjahVerse' के नाम से जाना जाने वाला इमर्सिव और जीवंत मेटावर्स शामिल हैं। सांस्कृतिक, पर्यावरण और पुरातात्विक खजाने के संरक्षण के लिए शारजाह की प्रतिबद्धता साथ ही सभी रुचियों और उम्र के पर्यटकों के लिए अनुभवों का एक विस्तृत स्पेक्ट्रम विजिटर्स के लिए प्रदर्शित किया जाता है।

मुख्य आकर्षण में शारजाह फॉर्मूला 1 टीम के साथ एक रोमांचक हाई-स्पीड नाव यात्रा और शारजाह इंटरनेशनल मरीन स्पोर्ट्स क्लब के साथ साझेदारी में एक कायाकिंग-सिम्युलेटेड साहसिक कार्य शामिल है। मंडप विजिटर्स को ऑटोमोटिव उद्योग के विकास की खोज करने वाली एक वर्चुअल यात्रा पर भी आमंत्रित करता है, जिसे शारजाह क्लासिक कार्स क्लब द्वारा सुविधा प्रदान की जाती है, और शारजाह संग्रहालय प्राधिकरण के माध्यम से अमीरात के समृद्ध संग्रहालय संग्रहों को देखने का अवसर प्रदान करता है।

इसके अलावा एक वास्तविक सफारी वाहन के भीतर एक वर्चुअल सफारी टूर पर्यावरण और संरक्षित क्षेत्र प्राधिकरण (EPAA) के सहयोग से शारजाह के विविध पारिस्थितिक तंत्र और उनमें रहने वाले वनस्पतियों और जीवों का पता लगाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

अनुवाद - पी मिश्र.