फातिमा बिन्त मुबारक ने अबू धाबी में सुप्रीम काउन्सिल फॉर मदरहूड एंड चाइल्डहूड के मुख्यालय का दौरा किया

अबू धाबी, 7 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- जनरल वुमन यूनियन की अध्यक्ष, सुप्रीम काउन्सिल फॉर मदरहूड एंड चाइल्डहूड की अध्यक्ष व फैमिली डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन की अध्यक्ष "मदर ऑफ द नेशन" हर हाइनेस शेखा फातिमा बिन्त मुबारक पिछले 20 वर्षों में अपने कार्यक्रमों और पहलों की उपलब्धियों की समीक्षा करने के लिए सुप्रीम काउन्सिल फॉर मदरहूड एंड चाइल्डहूड का दौरा किया है।

यात्रा के दौरान, हर हाइनेस को फातिमा बिन्त मुबारक फोरम फॉर मदरहूड एंड चाइल्डहूड के लिए चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई, जो "बाल संरक्षण का अधिकार" विषय के तहत 15 मार्च को अमीराती बाल दिवस की तैयारियों के अलावा 10 अक्टूबर 2024 को अपने आधिकारिक आयोजन की प्रत्याशा में 7 मार्च 2024 को अपनी गतिविधियों और कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा।

हर हाइनेस ने मां, बच्चे, किशोर और परिवार के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक व्यापक और प्रभावी कार्यक्रम की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए मंच के लिए तैयार किए गए कार्यक्रमों और योजनाओं की भी समीक्षा की।

फातिमा बिन्त मुबारक फोरम फॉर मदरहूड एंड चाइल्डहूड का उद्देश्य एक मजबूत सामुदायिक दृष्टिकोण अपनाकर यूएई में मातृत्व और बचपन पर इसके प्रभाव पर विशेष ध्यान देने के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर एक व्यापक संवाद स्थापित करना है।

फोरम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए जागरूकता बढ़ाने, सहायता प्रदान करना और प्रभावी समाधान पेश करना है, जो विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के लिए एक अग्रणी मंच के रूप में कार्य करता है। यह प्रभावी नीतियों और रणनीतियों पर गहन चर्चा के लिए द्वार खोलता है और स्थायी और उपयोगी साझेदारी बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

फोरम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद को गहरा और समृद्ध करना भी है, जिसमें सामुदायिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने, सीखने और जागरूकता को बढ़ावा देना और प्रतिभागियों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाने के लिए मजबूत सहयोग प्रणाली प्रदान करना शामिल है।

मंच रचनात्मक रूप से नीतियों और रणनीतियों पर भी चर्चा करेगा, नवाचार और अनुसंधान के महत्व पर जोर देने के साथ समावेशिता और पहुंच को बढ़ाएगा, और व्यक्तिगत कथाओं के माध्यम से व्यक्तियों को सशक्त बनाएगा। इससे माताओं और बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के अवसर पैदा होंगे और इन महान लक्ष्यों को प्राप्त करने में समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।

हर हाइनेस शेखा फातिमा बिन्त मुबारक ने यूएई में माताओं और उनके बच्चों के लिए आवश्यक देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।

शेखा फातिमा ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के नेतृत्व में यूएई देश के भीतर माताओं और उनके बच्चों के लिए आवश्यक देखभाल और सहायता के प्रावधान को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हर हाइनेस शेखा फातिमा ने कहा, "हम अपने बच्चों और उनकी माताओं के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं और उन्हें सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए लगन से प्रयास करते हैं। मातृत्व और बचपन के लिए फातिमा बिन्त मुबारक फोरम और अमीराती बाल दिवस इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हमारी यात्रा में दो महत्वपूर्ण कदमों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे यूएई में प्रत्येक बच्चे के लिए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।"

हर हाइनेस ने इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों और संस्थानों के बीच साझेदारी और सहयोग के महत्व पर जोर दिया और कहा कि सभी संबंधित पक्षों के बीच संयुक्त प्रयास और एकजुटता हमारे बच्चों के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने और आवश्यक देखभाल प्रदान करने के लिए माताओं की क्षमताओं को बढ़ाने के हमारे दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण हैं।

इससे देश के भीतर और बाहर से मातृत्व और बचपन के क्षेत्र में विशेषज्ञों के बीच विशेषज्ञता और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

शेखा फातिमा बिन्त मुबारक ने कहा, "मां और बच्चे की भलाई हासिल करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि एक साझा जिम्मेदारी है जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता होती है।"

हर हाइनेस ने मंच के आयोजन से पहले की तैयारी गतिविधियों और कार्यशालाओं की विस्तृत व्याख्या सुनी, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय, सहानुभूतिपूर्ण और व्यापक दृष्टिकोण के लिए व्यावहारिक कौशल से लैस करना था।

ये कार्यशालाएं जानकारी को कुशलतापूर्वक फैलाने, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंक को कम करने और इसके बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए सामाजिक और व्यवहारिक परिवर्तन अभियान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

इस मंच से माताओं, बच्चों और बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के सामने आने वाली चुनौतियों की समझ बढ़ाने, सामुदायिक सहायता प्रणालियों में सुधार करने और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल में सुधार के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने की उम्मीद है।

हर हाइनेस की यात्रा और मंच की तैयारियों की समीक्षा मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को बढ़ाने की दिशा में वैश्विक रुझानों के अनुरूप सभी समुदाय के सदस्यों के लिए एक स्वस्थ और सहायक वातावरण प्रदान करने की यूएई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अनुवाद - पी मिश्र.