अल्बा और ईजीए ने बहरीन कंपनी की रिडक्शन लाइन 6 के लिए प्रौद्योगिकी सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए

अबू धाबी, 5 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुनिया के सबसे बड़े एल्युमीनियम स्मेल्टरों में से एक एल्यूमिनियम बहरीन बी.एस.सी. (अल्बा) और तेल और गैस के बाहर यूएई की सबसे बड़ी औद्योगिक कंपनी अमीरात ग्लोबल एल्युमीनियम (ईजीए) ने अल्बा की रिडक्शन लाइन 6 के लिए एक प्रौद्योगिकी सेवा समझौता किया है।

दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में अल्बा के सीईओ अली अल बकाली और ईजीए के सीईओ अब्दुलनासिर बिन कलबन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते में ऑनसाइट और रिमोट सहायता दोनों शामिल हैं, जिसमें ईजीए अल्बा की रिडक्शन लाइन 6 को तकनीकी सहायता सेवाओं, निगरानी सेवाओं के साथ परिचालन परामर्श भी प्रदान करेगा। समझौते में परिचालन और प्रक्रिया ऑडिट, तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशालाओं के साथ व्यावहारिक संचालन सहयोग भी शामिल है।

इस अवसर पर बात करते हुए अल्बा के सीईओ अली अल बकाली ने कहा, "अल्बा की रिडक्शन लाइन 6 हमारी असाधारण स्थानीय प्रतिभा की नींव पर बनी एक सफलता की कहानी है और इसमें ईजीए की डीएक्स + अल्ट्रा तकनीक की भूमिका है। हम इस तकनीकी सेवा समझौते के माध्यम से ईजीए के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। यह हमारी मानव प्रतिभा को ईजीए की डीएक्स+ अल्ट्रा प्रगति से लगातार लाभ उठाने और हमारे स्थिरता उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।”

इस अवसर पर बात करते हुए अमीरात ग्लोबल एल्युमीनियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुलनासिर बिन कलबन ने कहा, “अल्बा के साथ ईजीए की दीर्घकालिक साझेदारी हमारे दोनों देशों के बीच गतिशील संबंधों को गहरा करने के हमारे प्रज्ञ नेतृत्व के दृष्टिकोण को दर्शाती है। हम एल्युमीनियम बहरीन में अपनी तकनीक और तकनीकी जानकारी का विस्तार करने और ईजीए तकनीक से निर्मित रिडक्शन लाइन 6 की सफलता को आगे बढ़ाने में प्रसन्न हैं। हमारी साझेदारी साझा मूल्यों और सतत विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर आधारित है। ईजीए में हम 30 से अधिक वर्षों से अपनी स्वयं की तकनीक विकसित कर रहे हैं। ईजीए की साहसिक आकांक्षा एल्युमीनियम उत्पादन के भविष्य को नया रूप देना और हमारे उद्योग के लिए पसंद के प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करना है।”

13 दिसंबर 2018 को कमीशन किया गया और 2019 के दौरान धीरे-धीरे बढ़ते हुए अल्बा की रिडक्शन लाइन 6 ने कंपनी की नेमप्लेट उत्पादन क्षमता को 1.6 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक तक पहुंचा दिया है।

अनुवाद - पी मिश्र.