सुल्तान अल जाबेर ने अमेरिकी ऊर्जा सचिव का अबू धाबी में स्वागत किया

अबू धाबी, 14 मई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उद्योग व उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के प्रबंध निदेशक और समूह सीईओ डॉ. सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर ने आज ADNOC के मुख्यालय में अमेरिका की ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रैनहोम से मुलाकात किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रूप से स्वच्छ ऊर्जा में तेजी लाने के लिए यूएस-यूएई साझेदारी (PACE) के माध्यम से रणनीतिक ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान, डॉ. अल जाबेर ने यूएई और अमेरिका के बीच मजबूत, करीबी और दीर्घकालिक आर्थिक, ऊर्जा और व्यापार संबंधों की पुष्टि की।

डॉ. अल जाबेर और सचिव ग्रैनहोम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की परिवर्तनकारी क्षमता के साथ ऊर्जा की सुरक्षित, विश्वसनीय और जिम्मेदार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिक सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की।

सचिव ग्रैनहोम ने ADNOC के पैनोरमा डिजिटल कमांड सेंटर का दौरा किया।

अनुवाद - पी मिश्र.