दुबई में AI उद्यमिता पर महत्वपूर्ण जानकारी AI रिट्रीट 2024 में प्राप्त की गई

दुबई, 11 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई का स्टार्टअप इकोसिस्टम, मजबूत सरकारी सहयोग और AI-संचालित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए उन्नत नियामक ढांचे ने AI रिट्रीट 2024 में केंद्रीय स्थान हासिल किया।

आज दुबई में प्रतिष्ठित म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर और एमिरेट्स टावर्स के एरिया 2071 में आयोजित इस कार्यक्रम में गहन विचार-विमर्श के साथ पैनल चर्चा हुईं।

पहला सत्र "दुबई से विश्व तक: स्थानीय यूनिकॉर्न का विस्तार" शीर्षक था, जिसमें Media.net के उद्यमी और संस्थापक दिव्यांक तुराखिया, Kitopi के सह-संस्थापक और सीईओ मोहम्मद बालौत और Farfetch के संस्थापक मार्टिन एवेटिस्यान के अनुभवों के माध्यम से दुबई के उद्यमशीलता परिदृश्य में उल्लेखनीय अवसरों को प्रदर्शित किया गया।

पैनलिस्टों ने बताया कि किस प्रकार AI ने दुबई के उद्यमशील परिदृश्य में व्यवसाय विकास को गति देने और उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और AI की मुख्य शक्तियों को पहचानने, कुशलतापूर्वक विस्तार करने और तकनीकी विशेषज्ञता व उद्योग नेतृत्व को बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारियां स्थापित करने के महत्व पर बल दिया।

तुराखिया ने दुबई में समाज और शासन के सभी स्तरों पर डीप टेक्नोलॉजी को व्यापक रूप से अपनाने पर प्रकाश डाला, जिससे यह AI अपनाने और कार्यान्वयन में वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित हो गया।

उन्होंने यह भी चर्चा किया कि कैसे दुबई प्रगतिशील सरकारी नीतियों द्वारा संचालित नए विचारों और प्रौद्योगिकियों के लिए एक गतिशील सैंडबॉक्स के रूप में कार्य करता है। AI में फोकस अब AI मॉडल को संशोधित करने से कहीं अधिक संगठनात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप डेटा को तैयार करने की ओर स्थानांतरित हो गया है, जो प्रभावी डेटा उपयोग और तकनीकी नवाचार को सक्षम करने वाले ढांचे को परिष्कृत करने के लिए दुबई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बालौट ने दुबई के स्टार्टअप इकोसिस्टम में तेजी से विस्तार करने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "हमारे तेज और सतत विकास के लिए मजबूत निजी-सार्वजनिक भागीदारी महत्वपूर्ण रही है। सरकार में प्रासंगिक पक्षों तक पहुंचने और बड़े पैमाने पर अवसर प्रदान करने की क्षमता हमारे निर्णय का एक बड़ा चालक रही है।"

एवेटिसियन ने संगठनों के भीतर AI एकीकरण के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया।

दुबई में AI रिट्रीट 2024 का आयोजन दुबई के क्राउन प्रिंस, दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष और दुबई फ्यूचर फाउंडेशन के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के संरक्षण में किया गया था।

इस कार्यक्रम में 1,000 से अधिक निर्णयकर्ताओं, विशेषज्ञों, सरकारी और निजी क्षेत्र के अधिकारियों तथा वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने भाग लिया।

अनुवाद - पी मिश्र.