मसदर ने ग्रीस की 'TERNA ENERGY' के अधिग्रहण के लिए 3.2 बिलियन यूरो के सौदे पर हस्ताक्षर किए

एथेंस, 20 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी फ्यूचर एनर्जी कंपनी (Masdar) ने आज घोषणा किया कि उसने GEK TERNA SA (GEKTERNA.AT) और TERNA ENERGY SA (TENERGY.AT) के अन्य शेयरधारकों के साथ एक निर्णायक समझौता किया है, जिसके तहत लेनदेन पूरा होने पर कंपनी के बकाया शेयरों का 67 फीसदी हिस्सा अधिग्रहण करने का इरादा है, जो नियामक अनुमोदन और अन्य शर्तों के अधीन है।

लेन-देन पूरा होने के बाद मसदर कंपनी के शेष सभी बकाया शेयरों को 100 फीसदी तक पहुंचाने के इरादे से एक पूर्ण नकद अनिवार्य निविदा प्रस्ताव शुरू करेगा।

इस लेन-देन और उसके बाद के प्रस्ताव के अनुसार TERNA ENERGY की कुल इक्विटी का मूल्य 2.4 बिलियन यूरो है, जिसका उद्यम मूल्य 3.2 बिलियन यूरो है, जिससे यह एथेंस स्टॉक एक्सचेंज पर अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा लेन-देन बन गया है और यूरोपीय नवीकरणीय बाजार में सबसे बड़े लेन-देन में से एक है।

इस समझौते से ग्रीस और अन्य यूरोपीय देशों में महत्वपूर्ण पूंजी निवेश होने की उम्मीद है, जिससे ग्रीस की राष्ट्रीय ऊर्जा और जलवायु योजना (NECP) और यूरोपीय संघ के 2050 तक नेट जीरो लक्ष्य में TERNA ENERGY के योगदान को सहयोग मिलेगा।

प्रस्तावित अधिग्रहण क्षेत्र में मसदर की विकास योजनाओं के पैमाने और महत्वाकांक्षा को प्रदर्शित करता है और दुनिया भर में सरकारों, निवेशकों, डेवलपर्स और समुदायों के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक ऊर्जा संक्रमण साझेदार के रूप में मसदर की भूमिका को और मजबूत करता है।

उद्योग व उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री, मसदर के अध्यक्ष और COP28 के अध्यक्ष डॉ. सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर ने कहा, "आज मसदर की रणनीति में एक प्रमुख मील का पत्थर है, जो 2030 तक अपने पोर्टफोलियो को 100GW स्वच्छ ऊर्जा तक विस्तारित करने की है और यह ग्रीस की अक्षय ऊर्जा क्षमता में पर्याप्त योगदान देगा। 2024 में यूरोप के सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा लेनदेन में से एक के रूप में यह निवेश ग्रीस और यूरोप के स्वच्छ ऊर्जा विकास के लिए यूएई की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह 2030 तक वैश्विक अक्षय ऊर्जा क्षमता को तिगुना करने के लिए यूएई सहमति के केंद्रीय लक्ष्यों में से एक को साकार करने में एक और प्रमुख व्यावहारिक कदम का प्रतिनिधित्व करता है।"

मसदर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद जमील अल रामही ने कहा, "हम TERNA ENERGY के विस्तार में तेजी लाने, ग्रीस की अक्षय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं का सहयोग करने और मसदर की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए पूंजी और वैश्विक विशेषज्ञता का निवेश कर रहे हैं। एक अग्रणी यूरोपीय विकास मंच के रूप में TERNA ENERGY से ग्रीस और यूरोप में मसदर के बढ़ते पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।”

GEK TERNA के चेयरमैन और सीईओ व TERNA ENERGY के कार्यकारी चेयरमैन जॉर्जियोस पेरिस्टरिस ने कहा, "मसदर के साथ हमारा समझौता TERNA ENERGY के महान मूल्य की मान्यता है और यह 25 से अधिक सालों से सैकड़ों लोगों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। साथ ही यह GEK TERNA Group के लिए और भी अधिक विकास के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। यह ग्रीस और इसकी संभावनाओं के लिए एक मजबूत विश्वास मत भी है।”

"TERNA ENERGY ग्रीस में अग्रणी RES निवेशक है और सभी के लिए स्वच्छ व सस्ती ऊर्जा के साथ भविष्य में संक्रमण के राष्ट्रीय प्रयास का एक प्रमुख स्तंभ है।”

WAM / संतोष कुमार