अबू धाबी, 24 जून 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज (ADX) ने आज के कारोबारी सत्र के अंत में अपने लाभ को मजबूत किया और वित्तीय ब्लू चिप्स के सहयोग से इसका बाजार पूंजीकरण एईडी 13.5 बिलियन से अधिक हो गया।
आज के सत्र के अंत तक यूएई के स्थानीय शेयरों का कुल बाजार पूंजीकरण एईडी3.451 ट्रिलियन तक पहुंच गया, जो ADX पर सूचीबद्ध शेयरों के लिए एईडी2.777 ट्रिलियन और दुबई फाइनेंशियल मार्केट (DFM) पर सूचीबद्ध शेयरों के लिए एईडी674.3 बिलियन में विभाजित है।
स्थानीय शेयरों ने आज लगभग एईडी1.3 बिलियन की तरलता आकर्षित की, जिसमें अबू धाबी में एईडी945.7 मिलियन और दुबई में एईडी355.3 मिलियन का कारोबार हुआ। 25,100 से अधिक सौदों के माध्यम से लगभग 626.9 मिलियन शेयरों का कारोबार हुआ।
FTSE ADX सूचकांक 0.1 फीसदी बढ़कर 9022.32 अंक पर बंद हुआ, जबकि DFM का सामान्य सूचकांक 4000.25 अंक पर बंद हुआ।
अनुवाद - पी मिश्र.