अबू धाबी, 2 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान मध्य पूर्व क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और एक व्यापक व स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने और गाजा पट्टी में नागरिकों की तत्काल जरूरतों के लिए मानवीय प्रतिक्रिया में सुधार करने के प्रयासों पर चर्चा की।
हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले स्थायी युद्धविराम को प्राप्त करने के लिए अमेरिका के प्रयासों के लिए यूएई के सहयोग की पुष्टि की।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि गाजा पट्टी में बिगड़ते मानवीय संकट के मद्देनजर नागरिकों की तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने तथा आवश्यक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तत्काल, समन्वित और निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
शेख अब्दुल्ला ने क्षेत्र में तनाव कम करने, उग्रवाद का मुकाबला करने व बढ़ती हिंसा को रोकने के महत्व पर जोर दिया और दो-राज्य समाधान पर आधारित व्यापक शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए एक गंभीर राजनीतिक मार्ग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने सूडान की स्थिति और उसके मानवीय परिणामों पर भी प्रकाश डाला।
WAM / संतोष कुमार