अबू धाबी, 8 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अमीरात में सामाजिक क्षेत्र की नियामक संस्था अबू धाबी सामुदायिक विकास विभाग (DCD) ने अमीराती परिवार के विकास को सहयोग देने के लिए अपना कार्यक्रम शुरू किया है, जिसे अबू धाबी कार्यकारी परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और अबू धाबी कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने की।
इस कार्यक्रम में यूएई के नागरिकों को शादी करने और बच्चों की परवरिश करने, परिवार बनाने व बढ़ाने और परिवार व सामाजिक सामंजस्य में योगदान देने के लिए छह पहल शामिल हैं। अमीराती परिवार विकास सहायता कार्यक्रम 2028 तक के लक्ष्यों के साथ जीवन की पारिवारिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अबू धाबी की रणनीति के अनुरूप है। यह पहल अमीराती परिवारों के विकास व स्थायित्व पर केंद्रित है और उन्हें देश में विकास व समृद्धि के प्राथमिक चालक के रूप में मान्यता देती है।
DCD अमीराती परिवार विकास सहायता कार्यक्रम की देखरेख करता है, जिसमें अबू धाबी सामाजिक सहायता प्राधिकरण, अबू धाबी प्रारंभिक बचपन प्राधिकरण और अबू धाबी आवास प्राधिकरण सहित कई भागीदारों द्वारा कार्यान्वित पहल शामिल हैं। इस कार्यक्रम में नागरिकों को शादी करने, बच्चे पैदा करने, स्थिर परिवार बनाने, परिवार के विकास का सहयोग करने और अपने बच्चों के पालन-पोषण और पोषण में माता-पिता की भूमिका बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन की गई कई पहल शामिल हैं। इन प्रयासों के माध्यम से DCD का लक्ष्य पारिवारिक सामंजस्य को मजबूत करने और सबसे समृद्ध समाज बनाना है।
इस कार्यक्रम में विवाह ऋण पहल, निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश सहायता पहल और नई माताओं की सहायता के लिए गृह भ्रमण सेवा पहल शामिल है। इसमें नवविवाहित दम्पतियों को अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए नवविवाहितों के लिए किराया सहायता, परिवार में जन्म लेने वाले प्रत्येक अतिरिक्त बच्चे के लिए आवास ऋण राशि के एक फीसदी में छूट देने के लिए आवास ऋण चुकौती अवधि बढ़ाने की पहल, चौथे बच्चे से लेकर छठे बच्चे तक, विशिष्ट मानदंडों और शर्तों के साथ ऋण आंशिक कटौती पहल, यदि लाभार्थी के चार या अधिक बच्चे हैं, शामिल हैं।
सामुदायिक विकास विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुगीर अल खिली ने कहा, "हमारा प्रज्ञ नेतृत्व सभी व्यक्तियों विशेष रूप से अमीराती परिवारों के लिए सभ्य जीवन स्तर प्रदान करने के लिए समर्पित है और नागरिकों व निवासियों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ता है। यह देश की सच्ची संपत्ति और व्यापक व सतत विकास की नींव के रूप में मानव के महत्व में हमारे नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है।"
डॉ. अल खिली ने कहा, "अमीराती परिवार विकास सहायता कार्यक्रम, जिसे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और अबू धाबी कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान द्वारा अनुमोदित किया गया था, सामुदायिक विकास विभाग द्वारा शुरू की गई अबू धाबी परिवार कल्याण रणनीति के अंतर्गत आता है। यह DCD के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उछाल है, जो अपने भागीदारों के साथ मिलकर एक एकल, एकीकृत टीम के रूप में काम करने के प्रयासों को दर्शाता है जो सभी के लिए एक सभ्य जीवन सुनिश्चित करता है।"
अबू धाबी हाउसिंग अथॉरिटी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद अली अल शोरफा ने कहा, "अबू धाबी हाउसिंग अथॉरिटी अमीराती परिवार के लिए विकास कार्यक्रम को लागू करने के लिए सामुदायिक विकास विभाग से संबद्ध सामुदायिक क्षेत्र की संस्थाओं के साथ एक एकीकृत प्रणाली के तहत काम करती है। यह आवास पहलों का एक सेट प्रदान करती है, जो कार्यक्रम के उद्देश्यों में योगदान देगी। यह प्राधिकरण की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जो नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप तथा सामाजिक कल्याण और अमीराती परिवार की स्थिरता प्राप्त करने की उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करता है। ये अमीरात में चल रही व्यापक विकास प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं।”
सामुदायिक विकास विभाग के अवर सचिव हमद अली अल धाहरी ने बताया कि अमीराती परिवार विकास सहायता कार्यक्रम की शुरुआत अमीराती परिवार की प्रगति को बढ़ावा देने, जनसंख्या बढ़ाने और इसकी स्थिरता को बढ़ाने में DCD की भूमिका को दर्शाती है ताकि पूरे देश के लिए एक स्थायी भविष्य के हमारे नेतृत्व के दृष्टिकोण को साकार किया जा सके। इसलिए यह कार्यक्रम परिवार निर्माण, विकास और स्थिरता के माध्यम से अमीराती समाज की स्थिरता का सहयोग करने के लिए DCD की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
अबू धाबी सोशल सपोर्ट अथॉरिटी (SSA) के महानिदेशक अब्दुल्ला अल अमेरी ने कहा, “यूएई का प्रज्ञ नेतृत्व अमीराती परिवार के विकास का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राष्ट्र के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानता है। अबू धाबी सरकार सभी नागरिकों के लिए उच्च जीवन स्तर और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से पहल व कार्यक्रम विकसित कर रही है। सामाजिक क्षेत्र को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार इकाई के रूप में सामुदायिक विकास विभाग सफलतापूर्वक एक व्यापक ढांचा स्थापित कर रहा है जो परिवारों, युवाओं और पेरेंट्स के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है।”
अबू धाबी हाउसिंग अथॉरिटी के महानिदेशक हमद हरेब अल मुहैरी ने कहा, "किराया सहायता पहल के माध्यम से हम विवाहित नागरिकों को इस तरह से वित्तीय सहायता प्रदान करना चाहते हैं, जो उनके पारिवारिक जीवन की शुरुआत में उनकी स्थिरता को बढ़ाने में योगदान दे। इसके अलावा हम आवास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करके अमीराती युवाओं को विवाह करने और अपना परिवार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं, क्योंकि ये उन प्रमुख कारकों में से हैं, जो व्यक्तियों को पारिवारिक जीवन शुरू करने में सक्षम बनाते हैं। अन्य दो पहलों में आवास ऋण से एक निश्चित राशि काटने और आवास ऋण के लिए पुनर्भुगतान अवधि बढ़ाने की पहल शामिल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों पर वित्तीय बोझ को कम करने और उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे अमीराती परिवार के विकास में योगदान मिले। उन्होंने यह भी बताया कि ये सेवाएं अगले सितंबर से उपलब्ध होंगी।”
अनुवाद - पी मिश्र.