न्यूयॉर्क, 10 जुलाई 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में वैश्विक प्रगति में तेजी लाने के संदर्भ में नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु कार्रवाई के लिए देश का रणनीतिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
प्रतिनिधिमंडल सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र (UN) उच्च स्तरीय राजनीतिक फोरम (HLPF) के दूसरे दिन भाग ले रहा था, जिसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में किया गया था और यह 17 जुलाई तक चलेगा।
यूएई के प्रतिनिधियों ने प्रमुख सत्रों में प्रस्तुति दी, जिसमें ऊर्जा तक पहुंच को सुगम बनाने, गरीबी और भुखमरी को समाप्त करने और अधिक जलवायु अनुकूल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए यूएई के मॉडल पर प्रकाश डाला गया।
विकास प्राथमिकताएं निर्धारित करने में एक वैश्विक मॉडल
प्रतिस्पर्धा और ज्ञान विनिमय के लिए कैबिनेट मामलों के उप मंत्री और SDG के लिए यूएई राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष अब्दुल्ला नासिर लुट्टा ने कहा कि यूएई ने विकास प्राथमिकताओं की पहचान करने में एक वैश्विक मिसाल कायम की है। इन प्राथमिकताओं में स्थायी स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों का निर्माण, ऊर्जा और जलवायु समाधान तैयार करने और सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र के 2030 एजेंडे के अनुरूप SDG पर प्रगति का सहयोग करने के लिए देशों, सरकारों, संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाना शामिल है।
उन्होंने कहा, "यूएई ने स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु कार्रवाई में भारी निवेश किया है और स्थायी विकास में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करना बहुत पहले ही शुरू कर दिया था और यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2016 में 17 सतत विकास लक्ष्यों को अपनाने से भी पहले। आज जब हम सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की 2030 की समय सीमा के करीब पहुंच रहे हैं, तो यूएई अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी को तेज करने और अपने दायरे का विस्तार करना जारी रखे हुए है।"
नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना बढ़ाना
प्रतिनिधिमंडल ने "ग्लोबल साउथ में अक्षय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने और न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाना" शीर्षक वाले सत्र में भाग लिया, जहां लूताह ने 2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने और ऊर्जा दक्षता को दोगुना करने के लिए देश की प्रतिबद्धता प्रस्तुत की, जो दुबई में COP28 में 130 देशों द्वारा किया गया संकल्प है।
जलवायु और स्वास्थ्य सेवा
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी (WHO) के सहयोग से यूएई प्रतिनिधिमंडल ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल परिणामों को बढ़ाने पर एक सत्र का आयोजन किया।
सत्र के दौरान, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय में ग्रीन विकास और जलवायु परिवर्तन के सहायक अवर सचिव डॉ. अलानौद अलहाज ने कहा, "यूएई की जलवायु कार्रवाई सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित है, जो अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्यों के अलावा स्वास्थ्य सेवा, पर्याप्त और किफायती भोजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधन दक्षता में वृद्धि को सक्षम बनाती है।”
अनुवाद - पी मिश्र.