इस रविवार से शारजाह में चेचेन हेरिटेज वीक

शारजाह, 17 जनवरी, 2020 (डब्ल्यूएएम) -- रविवार यानी 19 जनवरी से शारजाह में चेचेन हेरिटेज वीक का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शारजाह इंस्टीट्यूट फॉर हेरिटेज (एसआईएच) के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल अजीज अल मुसलाम की उपस्थिति में होगा और इसका उद्देश्य चेचन्या की विशाल विरासत की संस्कृति और मूल्यों को उजागर करना है। यह कार्यक्रम 19 से 23 जनवरी तक 17:30 से 22:00 बजे तक सांस्कृतिक विरासत केंद्र अल बैत अल घरबी में होने वाला है। यह चेचेन्या की संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं पर एक अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा, जिसमें लोक कला, संगीत और उनकी समृद्ध सभ्यता से लेकर उनकी विविध विरासत के विभिन्न तत्वों पर प्रकाश डाला जाएगा। डॉ. अब्दुल अजीज अल मुसलाम ने कहा कि वर्ल्ड हेरिटेज वीक के तहत कार्यक्रम शारजाह के सर्वोच्च परिषद के सदस्य और शासक हिज हाइनेस डॉ. शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी के निर्देशन में शुरू किए गए थे, जो विभिन्न राष्ट्रों की विरासत को प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए शारजाह इंस्टीट्यूट फॉर हेरिटेज की गतिविधियों के रूप में थे। अनुवादः एस कुमार.

http://wam.ae/en/details/1395302816838