अबू धाबी, 30 मार्च, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- जनरल वुमन यूनियन की अध्यक्ष, सुप्रीम काउन्सिल फॉर मदरहूड एंड चाइल्डहूड की अध्यक्ष व फैमिली डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन की अध्यक्ष हर हाइनेस शेखा फातिमा बिन्त मुबारक ने आज वुमन, पीस और सिक्योरिटी पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 के कार्यान्वयन के लिए यूएई राष्ट्रीय कार्य योजना का शुभारंभ किया। यह महत्वपूर्ण लॉन्च एक जीसीसी देश के लिए पहला है और शांति और सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर हर हाइनेस ने कहा, "मैं यूएई नेशनल एक्शन प्लान पर अपने काम के लिए सामान्य महिला संघ और सभी राष्ट्रीय संस्थाओं संघीय, स्थानीय व नागरिक संगठनों के प्रयासों की सराहना करता हूं। मैं उस भूमिका की भी सराहना करता हु, जो संयुक्त राष्ट्र की महिलाएं महिलाओं, शांति और सुरक्षा के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में निभाती हैं।"
"हमारा राष्ट्र महिलाओं के काम को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर मानवीय संगठनों का सहयोग करना जारी रखा है और सुरक्षित व स्थिर समाज के निर्माण के रूप में महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देता है।"
हर हाइनेस ने पुष्टि किया कि यूएई महिला सशक्तीकरण में उन्नत स्तर पर पहुंच गया है और कई वैश्विक संकेतकों पर एक क्षेत्रीय लीडर है। "यह राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान; उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सुप्रीम कमांडर हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की प्रबुद्ध दृष्टि और नेतृत्व में हासिल किया गया है।"
शेखा फातिमा ने आगे कहा, "हम अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान, संयुक्त प्रयासों, कार्यक्रमों और पहलों के लिए अधिक अवसर खोजने के लिए यूएई राष्ट्रीय कार्य योजना के लिए तत्पर हैं।"
हर हाइनेस ने बताया, "यूएई एक प्रमुख यूएई नीति के रूप में पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं की सतत विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम यूएई के संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यक्रमों और यूएई व दुनिया भर में महिलाओं के लिए बेहतर भविष्य बनाने की पहल के सहयोग की भी पुष्टि करते हैं।"
वहीं, जनरल वुमन यूनियन की महासचिव नोरा अल सुवेदी ने कहा कि योजना का शुभारंभ शांति और सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों को बढ़ावा देने में एक प्रमुख उछाल है, जो यूएई की महत्वाकांक्षा और महिलाओं, शांति व सुरक्षा के एजेंडे पर इसके बढ़ते नेतृत्व की स्थिति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यूएई नेशनल प्लान भविष्य के लिए राष्ट्र के विजन और वैश्विक स्तर पर महिलाओं व लड़कियों को सहयोग, मार्गदर्शन, प्रज्ञ नेतृत्व और हर हाइनेस शेखा फातिमा बिन्त मुबारक की दृष्टि के साथ सहयोग और सशक्तिकरण के प्रयास का हिस्सा है। इसका उद्देश्य संघर्ष की रोकथाम में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी हासिल करने, शांति स्थापना में उनकी भागीदारी बढ़ाने, महिला सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षित करने और देश में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि यूएई सरकार महिलाओं, शांति और सुरक्षा के एजेंडे पर सरकारी अधिकारियों की क्षमता के निर्माण के अलावा यूएई राष्ट्रीय कार्य योजना के उद्देश्यों के लिए जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित सहयोग देने के लिए विभिन्न अभियानों को विकसित और कार्यान्वित करने के लिए काम कर रही है। अनुवादः एस कुमार.
http://wam.ae/en/details/1395302922757