Nahyan bin Mubarak ने इंटरनेशनल डेट पाम इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

अबू धाबी, 11 जून, 2022 (डब्ल्यूएएम) -- सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री और खलीफा इंटरनेशनल अवार्ड फॉर डेट पाम एंड एग्रीकल्चर इनोवेशन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष Sheikh Nahyan bin Mubarak Al Nahyan ने शुक्रवार को इंटरनेशनल डेट पाम इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया, जिसमें अंग्रेजी, फ्रेंच और अरबी भाषाओं में 230 से अधिक पुस्तकें हैं। इसके बाद Sheikh Nahyan ने खलीफा इंटरनेशनल अवार्ड की वीडियो लाइब्रेरी लॉन्च की, जिसमें अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं में 195 से अधिक वीडियो शामिल हैं, जो पंद्रह वर्षों में पुरस्कार की गतिविधियों और घटनाओं की यात्रा का दस्तावेजीकरण करते हैं। पुरस्कार के महासचिव Dr. Abdelouahhab Zaid ने कहा कि यह पहल पुरस्कार की उत्सुकता और वैश्विक डिजिटल परिवर्तन के अनुरूप वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार की जिम्मेदारी की भावना से आई है। इसमें खजूर की खेती के क्षेत्र का विकास, और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कृषि नवाचार आदि पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। ''पुरस्कार के रणनीतिक उद्देश्यों के प्रतिबिंब के रूप में, पुरस्कार के सामान्य सचिवालय ने विभिन्न भाषाओं में खजूर की खेती, और कृषि नवाचार के क्षेत्र में वैज्ञानिक ज्ञान साझा करने के लिए एक गैर-लाभकारी मंच बनाने के लिए काम किया। इंटरनेशनल डेट पाम एंड एग्रीकल्चर इनोवेशन इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी अपनी तरह का पहला है। यहां पुस्तकालय में उपलब्ध सभी पुस्तकों को (www.eidpl.com) पर ब्राउज़ किया जा सकता है और नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।'' यह पहल 24 जून, 2020 को खजूर और कृषि नवाचार ई-लाइब्रेरी के लिए खलीफा इंटरनेशनल अवार्ड के शुभारंभ के बाद हुई, जो कि कोविड-19 महामारी के साथ था। पुरस्कार की ई-लाइब्रेरी, अरबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, में 400 से अधिक विशिष्ट वैज्ञानिक स्रोत शामिल हैं, जिन्हें आठ मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है: पुरस्कार की इयरबुक (12 संस्करण), द ब्लेस्ड ट्री मैगज़ीन (34 अंक), फोटोग्राफी पुस्तक (12 संस्करण), विजेताओं की पुस्तक (12 संस्करण), मीडिया रिपोर्ट (205 रिपोर्ट), वैज्ञानिक पुस्तकें (41 प्रकाशन), वैज्ञानिक आभासी व्याख्यान श्रृंखला (33 प्रस्तुतियां), और 50 पुस्तिकाएं। पुस्तकालय के सभी प्रकाशनों और सामग्री को निम्नलिखित वेबसाइट (www.ekiaai.com) के माध्यम से मुफ्त में डाउनलोड और ब्राउज किया जा सकता है। अनुवाद - एस कुमार.

http://wam.ae/en/details/1395303056332