ADNEC समूह ने यूएई में राजदूत, राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों, सेना अधिकारियों के साथ बैठक की

अबू धाबी, 10 जनवरी, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- ADNEC ग्रुप ने यूएई के रक्षा मंत्रालय के सहयोग से यूएई में राजदूतों के एक समूह और आधिकारिक राजनयिक मिशनों और सैन्य अटैचियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, ताकि उन्हें दो प्रदर्शनियों और साथ में अंतर्राष्ट्रीय रक्षा सम्मेलन के नई घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी जा सके।

ADNEC समूह यूएई के रक्षा मंत्रालय के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी (IDEX 2023) के 16वें संस्करण और नौसेना रक्षा और समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी (NAVDEX 2023) के 7वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।

यह कार्यक्रम 20-24 फरवरी 2023 तक अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (ADNEC) में आयोजित किए जाएंगे।

इस बैठक में कई राजदूतों, राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों और यूएई में सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया, जो ADNEC समूह द्वारा कार्यक्रमों के एक असाधारण संस्करण की मेजबानी के लिए की गई पहल और तैयारियों पर केंद्रित था।

आगामी संस्करण IDEX की 30वीं वर्षगांठ और NAVDEX की 12वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाएंगे, जो दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के रक्षा क्षेत्रों द्वारा विकसित नई तकनीकों और उपकरणों का प्रदर्शन करना है।

रक्षा उद्योगों द्वारा विकसित नई तकनीकों और उपकरणों को उजागर करने के लिए प्रदर्शनियां एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करती हैं। वे यूएई के राष्ट्रीय रक्षा उद्योगों के विकास पर प्रकाश डालना चाहते हैं और विभिन्न प्रतिभागियों और प्रमुख वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी को प्रोत्साहित करते हैं, जो रक्षा और सैन्य उद्योगों में विशिष्ट हैं।

बैठक में उच्च आयोजन समिति के अध्यक्ष मेजर जनरल स्टाफ पायलट फारिस खलाफ अल मजरूई; समिति के उपाध्यक्ष मेजर जनरल डॉ मुबारक सईद गफान अल जाबरी; ADNEC ग्रुप के प्रबंध निदेशक और ग्रुप सीईओ हमैद मटर अल धाहरी और समिति के सदस्य व कई सरकारी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी ने भाग लिया।

मेजर जनरल अल मजरूई ने कहा, "हमारा प्रज्ञ नेतृत्व IDEX और NAVDEX पर एक बड़ा महत्व रखता है। वे रक्षा उद्योगों सहित राष्ट्रीय उद्योगों के विकास को गति देने के अपने प्रयासों का सहयोग करते हैं, जो इसके भविष्य के दृष्टिकोण का एक अभिन्न अंग है। अगले पचास सालों में राष्ट्र के व्यापक और सतत विकास को प्राप्त करने की अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारे प्रज्ञ नेतृत्व का उद्देश्य यूएई को वैश्विक रचनात्मकता के लिए एक इनक्यूबेटर और कई महत्वपूर्ण और आशाजनक क्षेत्रों में नवाचार व विकास के लिए एक इंजन के रूप में आगे बढ़ाना है।”

उन्होंने कहा, "हम दुनिया भर के लोगों का यूएई की राजधानी अबू धाबी सहिष्णुता की भूमि और सह-अस्तित्व के घर में स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।"

वहीं, अल धाहरी ने कहा, "इस साल का संस्करण IDEX प्रदर्शनी के लिए 30 साल की सफलता की कहानी और NAVDEX प्रदर्शनी के लिए 12 साल की उपलब्धि का प्रतीक है। ये कार्यक्रम ADNEC समूह के आर्थिक विविधीकरण का सहयोग करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले अवसर प्रदान करने के प्रयासों के रूप में आते हैं।”

IDEX और NAVDEX प्रदर्शनियां अंतरराष्ट्रीय रक्षा क्षेत्र के नई नवाचारों और तकनीकों के साथ दुनिया भर के रक्षा क्षेत्रों द्वारा विकसित नई तकनीकों और उपकरणों को प्रदर्शित करने के लिए एक विश्व-अग्रणी मंच प्रदान करती हैं।

2021 में दो प्रदर्शनियों के पिछले संस्करण ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इसमें 35 राष्ट्रीय मंडपों के अलावा 62,000 से अधिक विजिटर्स और 59 देशों की 900 से अधिक स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां प्राप्त हुई थीं।

अनुवाद - एस कुमार.

https://wam.ae/en/details/1395303117708