अबू धाबी, 6 फरवरी 2023 (डब्ल्यूएएम) -- ग्लोबल काउंसिल फॉर टॉलरेंस एंड पीस ने देशों और संस्थानों से सीरिया और तुर्की में चल रहे बचाव प्रयासों का सहयोग करने का आह्वान किया है, जो आज दोनों देशों में आए भूकंप के बाद हुआ, जिसमें कई लोग मारे गए और कई घायल हुए।
आज जारी एक बयान में परिषद के अध्यक्ष अहमद बिन मोहम्मद अल जारवान ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ दोनों देशों के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
अल जारवान ने पीड़ितों के परिवारों के साथ परिषद और उसके सहयोगियों व सदस्यों की एकजुटता पर प्रकाश डाला और साथ ही उनकी शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
अनुवाद - एस कुमार.
https://wam.ae/en/details/1395303125699