दुबई, 6 फरवरी, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने सीरियाई लोगों को दशकों में देश में आए सबसे विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए एईडी50 मिलियन की तत्काल मानवीय सहायता भेजने का निर्देश दिया।
हिज हाइनेस ने पुष्टि की कि संयुक्त अरब अमीरात इस बड़ी आपदा का सामना करने में सीरियाई भाइयों का समर्थन करने के लिए तैयार है। यह दर्शाता है कि यूएई अपने महान मानवीय मूल्यों की अभिव्यक्ति के रूप में सीरियाई लोगों के साथ खड़ा रहेगा, और जब तक वे इससे उबर नहीं जाते तब तक उनकी मदद करता रहेगा।
सहायता मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स के माध्यम से राशन पार्सल के रूप में सीरिया में सबसे अधिक प्रभावित समूहों को वितरित की जाएगी, जहां क्षेत्र सोमवार आए भूकंप के नतीजों से प्रभावित हुए थे। इसमें दर्जनों सीरियाई लोगों की जान चली गई है।
अपनी स्थापना के बाद से, यूएई मानवीय और विकास सहायता को अपने विदेशी संबंधों का एक अनिवार्य हिस्सा बनाने का इच्छुक रहा है, और वर्षों से यूएई क्षेत्र में सबसे बड़े दानदाताओं की वैश्विक सूची में सबसे ऊपर है।
अनुवाद - एस कुमार.
https://wam.ae/en/details/1395303125713