अबू धाबी, 6 फरवरी 2023 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से फोन पर बातचीत किया।
फोन पर बाचतीच के दौरान उन्होंने दोनों राष्ट्रपतियों, उनके लोगों व दोनों देशों में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अपना सहयोग और एकजुटता भी पेश की।
हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने सीरिया और तुर्की के लिए यूएई के सहयोग पर जोर दिया और भूकंप के प्रभाव को कम करने के उनके प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करने की पेशकश की।
सीरिया और तुर्की के राष्ट्रपतियों ने हिज हाइनेस के प्रति आभार व्यक्त किया और यूएई की प्रगति व सफलता की कामना की।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303125571