अबू धाबी, 6 फरवरी 2023 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने तुर्की में भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए एक फील्ड अस्पताल की स्थापना और एक खोज व बचाव दल भेजने का निर्देश दिया है।
हिज हाइनेस ने एक खोज और बचाव दल के प्रेषण व सीरियाई में भूकंप से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत आपूर्ति और आपातकालीन सहायता के प्रावधान का भी निर्देश दिया ताकि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में परिवारों की सहायता की जा सके।
यह सहायता वितरण तुर्की और सीरिया के साथ यूएई के संबंधों के तहत है और विशेष रूप से प्राकृतिक आपदाओं के बाद जरूरतमंद लोगों के सहयोग में यूएई की मानवीय भूमिका को दर्शाता है।
यह पहल यूएई के अंतरराष्ट्रीय मानवीय और विकासात्मक प्रयासों के साथ राहत और मानवीय कार्यक्रमों व परियोजनाओं के माध्यम से दुनिया भर में प्रभावित समुदायों की मदद करने के लिए देश के दृष्टिकोण को भी रेखांकित करती है, जो पीड़ा को कम करते हैं और उनके विकास को बढ़ावा देते हैं।
यूएई ने दक्षिणी तुर्की में आए भीषण भूकंप के पीड़ितों के लिए तुर्की और सीरिया के साथ अपनी एकजुटता को दोहराया। इसमें कई लोग हताहत हुए। यूएई ने दोनों देशों और उनके लोगों के साथ इस आपदा के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अनुवाद - एस कुमार.
https://wam.ae/en/details/1395303125627