तुर्की के राजदूत ने अपने देश को यूएई की मानवीय सहायता की प्रशंसा की

तुर्की के राजदूत ने अपने देश को यूएई की मानवीय सहायता की प्रशंसा की

अबू धाबी, 8 फरवरी 2023 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के रक्षा मंत्रालय में संयुक्त अभियान के कमांडर मेजर जनरल सालेह मोहम्मद सालेह अल अमेरी के साथ यूएई में तुर्की के राजदूत तुगे ट्यूनर ने राजधानी अबू धाबी में अल रीफ बेस का दौरा किया।

तुर्की के लोगों को प्रदान किए गए यूएई के मानवीय शिपमेंट के बारे में राजदूत ट्यूनर को जानकारी दी गई। उन्होंने तुर्की में आए भूकंप के प्रभावों को कम करने और प्रभावित लोगों का सहयोग करने के लिए "गैलेंट नाइट" के रूप में यूएई के नेतृत्व की भूमिका की भी प्रशंसा की।

अनुवाद - पी मिश्र.

https://wam.ae/en/details/1395303126325