दक्षिणी तुर्की से घायल यूएई नागरिकों की चिकित्सा निकासी की गई

दक्षिणी तुर्की से घायल यूएई नागरिकों की चिकित्सा निकासी की गई

अबू धाबी, 8 फरवरी 2023 (डब्ल्यूएएम) -- ऑपरेशन गैलेंट नाइट 2 के रूप में विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (MoFAIC) ने रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय में तीन अमीराती नागरिकों की चिकित्सा निकासी की और उन्हें देश भेज दिया।

सोमवार, 6 फरवरी, 2023 को दक्षिणी तुर्की में आए भूकंप में ये नागरिक मामूली रूप से घायल हुए थे।

गौरतलब है कि MoFAIC ने भूकंप से प्रभावित देशों में यूएई के नागरिकों के लिए एक बयान जारी कर सावधानी बरतने और प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने के महत्व पर जोर दिया। MoFAIC ने प्रभावित देशों में अमीराती नागरिकों से आग्रह किया कि वे तवाजुदी में पंजीकरण के अलावा आपातकालीन लाइन 0097180024 पर यूएई के विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय को आपातकालीन मामलों की रिपोर्ट और संचार करें।

अनुवाद - एस कुमार.

https://wam.ae/en/details/1395303126478