दुबई, 7 मार्च, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई कल्चर एंड आर्ट्स अथॉरिटी दुबई कल्चर की चेयरपर्सन और दुबई काउंसिल की सदस्य हिज हाइनेस शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने पुष्टि किया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके असाधारण योगदान का जश्न मनाता है, जो सभी क्षेत्रों में व्यापक विकास को आगे बढ़ाने और उनके समुदायों और देशों पर एक अमिट छाप छोड़ने में महत्वपूर्ण प्रगति करता है।
उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व उपलब्धियों से लेकर प्रेरक नेतृत्व तक दुनिया भर की महिलाओं ने रोल मॉडल और सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
उन्होंने देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के समर्थन और सशक्तिकरण में यूएई द्वारा उठाए गए अभिनव दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रज्ञ नेतृत्व महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका और प्रारंभिक अवस्था से ही समाज पर इसके गहरे प्रभाव को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, "हमारा नेतृत्व मानता है कि महिलाओं को सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना उनकी पूरी क्षमता को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण है। अमीराती महिला ने दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल के रूप में काम करते हुए अपनी योग्यता और विशिष्ट उपस्थिति का प्रदर्शन किया है। वह सर्वोच्च पदों पर पहुंच चुकी हैं और मानवता को लाभ पहुंचाने वाली उपलब्धियों में योगदान देते हुए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विशिष्टता के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया है। परिवारों की स्थापना और पोषण और समाज के निर्माण में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करना भी आवश्यक है। देश के सभ्यतागत पुनर्जागरण में एक आवश्यक भागीदार के रूप में अमीराती महिला आज यूएई की प्रगति को आगे बढ़ाने वाली उपलब्धि का स्तंभ है, जो हमें वैश्विक मंच पर गर्व के साथ प्रेरित करती है।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303136456