Sun 28-11-2021 13:05 PM
दुबई, 28 नवंबर, 2021 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने एक्सपो 2020 दुबई में कुवैत और कतर पवेलियन का दौरा किया। यात्रा के दौरान, हिज हाइनेस शेख मोहम्मद को दोनों पवेलियन की कंटेंट के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें नई प्रदर्शन और परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने दोनों पवेलियन के अधिकारियों के साथ उनके देशों की भागीदारी और स्थिरता के क्षेत्रों में उनके द्वारा प्रस्तुत समाधानों और पहलों के बारे में भी बात की। कुवैत और कतर पवेलियन को उनके इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों के साथ आधुनिकता और इतिहास के बीच सामंजस्य में भविष्य की उनकी दृष्टि के बारे में जानने का अवसर प्रदान करने के अलावा भविष्य के लिए दोनों देशों के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करने के लिए डिजाइन किया गया था। उन्होंने दोनों पवेलियन का दौरा करने और भविष्य की परियोजनाओं में उनकी सबसे महत्वपूर्ण पहलों व उनकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत के बारे में जानकारी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। शेख मोहम्मद ने इस आयोजन में भाग लेने वाले देशों के लिए शुभकामनाएं दी। शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; अबू धाबी हवाई अड्डों के अध्यक्ष शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान; अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम बिन्त इब्राहिम अल हशेमी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस कोर्ट के अवर सचिव मोहम्मद मुबारक अल मजरूई थे। अनुवादः एस कुमार.
http://wam.ae/en/details/1395302997666