सुल्तान अल नेयादी ने अरब इतिहास का सबसे लंबा अंतरिक्ष मिशन पूरा करके ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया

अबू धाबी, 3 सितम्बर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- अमीराती अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी गुणात्मक और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहे, जिसने अरबों के इतिहास में सबसे लंबे अंतरिक्ष मिशन को पूरा करने वाले पहले अरब देश के रूप में यूएई की क्षेत्रीय व वैश्विक स्थिति को मजबूत किया, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर छह महीने तक चला और इसमें अग्रणी वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन शामिल था जो मानवता और वैज्ञानिक समुदाय की सेवा में योगदान करते हैं।
अल नेयादी पिछले अप्रैल में 69वें मिशन के रूप में ISS के बाहर स्पेसवॉक मिशन पूरा करने वाले पहले अरब अंतरिक्ष यात्री बने, जो स्टेशन पर कई सौर पैनलों को स्थापित करने के लिए प्रारंभिक श्रृंखला को पूरा करने के अलावा रखरखाव जैसे कई बुनियादी कार्यों को पूरा करने के लिए लगभग 7 घंटे तक चला।
इस सफलता ने अंतरिक्ष क्षेत्र में यूएई के वैश्विक नेतृत्व को मजबूत किया। देश ISS के बाहर स्पेसवॉकिंग मिशन में विश्व स्तर पर 10वें स्थान पर था, जो अंतरिक्ष अन्वेषण जारी रखने के लिए मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर (MBRSC) के प्रयासों को दर्शाता है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि बाहरी अंतरिक्ष अन्वेषण में अरब जगत के योगदान के रिकॉर्ड में भी जुड़ गई है।
अल नेयादी ने अंतरिक्ष में लगभग 4,000 घंटे का काम पूरा करने के बाद अमीराती अंतरिक्ष यात्री ने विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 200 वैज्ञानिक प्रयोग करके, जिसमें लगभग 585 घंटे लगे, यूएई में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति के विकास में योगदान दिया।
अमीराती अंतरिक्ष यात्री ने 25 स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और 10 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के सहयोग से वैज्ञानिक प्रयोगों में सफलता हासिल की, उन्होंने नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी, जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) और फ्रांस में राष्ट्रीय अंतरिक्ष अध्ययन केंद्र के सहयोग से लगभग 19 शोध प्रयोगों को लागू किया। इस सहयोग ने वैज्ञानिक चिकित्सा अध्ययन तैयार करने के अलावा ISS पर अंतरिक्ष विकिरण की डिग्री का अध्ययन करने के लिए लुमिना प्रयोग को पूरा करने में योगदान दिया, जिसमें हृदय प्रणाली का अध्ययन और अंतरिक्ष में बीमारियों के कारणों का अध्ययन शामिल है।
3 मार्च को यूएई अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के रूप में MBRSC द्वारा ISS के लिए लॉन्च किया गया मिशन इतिहास में अरब अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पहला दीर्घकालिक मिशन है।
अनुवाद - पी मिश्र.
https://wam.ae/en/details/1395303192094